

हरिओम जाटव की रिपोर्ट – नरसिंहगढ़- मंगलवार को शाम 4 बजे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बोड़ा में किया गया। बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर गहन चर्चा हुई, जिसमें प्रांत सचिव मध्य भारत राजेश बाबू दांगी ने विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में प्रांत सचिव श्री दांगी के साथ जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह दांगी, जिला सचिव रंगलाल नागर एवं जिला कार्यकारणी सदस्य नटवर सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी सदस्यों द्वारा संकल्प पत्र भरा गया, जिसमें जल संरक्षण, वृक्षारोपण, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर विशेष बल दिया गया। इसके पश्चात नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें अध्यक्ष: डूंगरसिंह राजपूत, उपाध्यक्ष: श्रीमती चिंता शर्मा और देवीसिंह राजपूत, सचिव: प्रेम सिंह रुहेला सह सचिव: देव नारायण रुहेला, प्रचार प्रमुख: ओमप्रकाश राठौर, पर्यावरण प्रमुख: सुमित राजपूतको नियुक्त किया गया l इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बैठक के अंत में पर्यावरण सरंक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया।