उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पति के तानों से परेशान महिला ने बेटे को कीटनाशक देकर खुद भी पीया, दोनों मेडिकल कॉलेज में भर्ती

अखंड भारत न्यूज़ संवाददाता, शाहजहांपुर। पति के तानों से परेशान होकर सोमवार को महिला ने आठ वर्षीय बेटे को कीटनाशक देकर स्वयं भी पी लिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत सामान्य है। रोजा क्षेत्र के बरनई गांव निवासी सूरज मजदूरी करता है। उसका आठ वर्षीय बेटे आयुष को कई दिनों से बुखार आ रहा था।
पत्नी पूजा भी आये दिन बीमार हो जाती हैं। सूरज बीमारी को लेकर पत्नी को अक्सर ताने देता था। सोमवार को भी उसने गाली-गलौज किया। कुछ देर बाद सूरज बड़े बेटे सिद्धार्थ के साथ कहीं चला गया।
इस बीच पूजा ने पहले छोटे बेटे आयुष को घर मे रखा कीटनाशक दे दिया। इसके बाद स्वयं भी पी लिया। उल्टियां होने पर सास ने पड़ोसियों को बुलाया, जिसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां हालत खतरे से बाहर है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!