94 1 minute read
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

*खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों कार्रवाई निरंतर जारी* *मिलावटी खाद्य सामग्री तैयार करने पर डेयरी को किया सील* *रजिस्ट्रेशन निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित* कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर कार्रवाई निरंतर जारी है। आज ग्राम लखनपुरा पोस्ट जारी थाना देहात स्थित केशव सिंह डेयरी पर छापामार कार्रवाई कर रिफाइंड, पॉमोलिन ऑयल से मावा का निर्माण होता पाया गया। डेयरी संचालक केशव सिंह से मावा, घी, रिफाइंड, पॉमोलिन ऑयल के नमूने जांच हेतु लिए गए। साथ ही खाद्य सामग्री की जप्त की गई। जिसमें मौके पर 25 किलो मावा, 1 टीन घी (10 किलो), रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल 12 किलो जप्त किया गया। डेयरी का खाद्य रजिस्ट्रेशन निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित कर डेयरी को सील किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अवनीश गुप्ता, कु. रेखा सोनी, श्रीमती रीना बंसल उपस्थित रहीं।
22/04/2024
Check Also
Close
http://मोहरसिंह…नोहर….जिला…हनुमानगढ़….राजस्थान। कल रात भीषण आंधी तूफान के दौरान नोहर तहसील के गांव चक सरदारपुरा में दो मकानों की छत गिर गई,जो मकान प्रधान मंत्री आवास योजना के थे। मकान मालिक कालूराम ने बताया कि रात को आंधी तूफान के दौरान वो मकान से बाहर निकले ही थे कि पीछे से अचानक छत के दस चौके नीचे गिर पड़े,जिससे घर का सारा सामान, चारपाई आदि विखंडित हो गए,,साथ ही बताया कि अंदर बूढ़ी माताजी सो रहे थे,जिनको ज्यादा चोट नहीं आई। उपखंड अधिकारी पंकज गढ़वाल,तहसीलदार बजरंगलाल,नायब तहसीलदार संजीव सिहाग ने अखंड भारत को फोन पर बताया कि पटवारी से रिपोर्ट बनवाई जाकर पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। चंद्रकला मुकेश नायक भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, व सरकार से मांग की कि सरकार पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत पहुंचाए।