
महिलाओं ने ठेके में लगाया ताला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ के वार्ड नंबर एक थावरिया मोहल्ले में रहवासी क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने की मांग की गई। वहीं, दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया महिलाओं ने शराब दुकान लगाया ताला पुलिस ने 1 घंटे बाद खुलवाया राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में शराब दुकान रहवासी क्षेत्र से हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शराब दुकान के सामने प्रदर्शन किया। नरसिंहगढ़ के वार्ड क्रम 1 में संचालित शराब दुकान को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग को लेकर वार्ड की बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा इकट्ठा होकर रविवार को 12 बजे शराब दुकान के सामने धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। वार्डवासी शराब दुकान हटाने को लेकर नारेबाजी करते रहे। यह प्रदर्शन लगभग 1 बजे तक चला। वहीं, पुलिस के कहने पर वार्डवासी माने और धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। वार्डवासियों का कहना है कि वर्तमान में जहां शराब दुकान संचालित है। इसी के पास हॉस्पिटल, आंगनवाड़ी , स्कूल, मंदिर, और रहवासी क्षेत्र हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी आती है। आए दिन शराबी वार्डवासियों से लड़ते झगड़ते हैं, जिसे देखते हुए शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। बता दें कि इससे पहले सूरजपोल शराब दुकान पर भी धरना प्रदर्शन काफी दिनों तक हुआ था उसके बाद प्रशासन ने वहां दुकान बेरसिया रोड पर शिफ्ट कर दी वहां के लोगों ने भी विरोध किया था तो प्रशासन ने अस्थाई रूप से शराब दुकान शिफ्ट की थी। वहीं, अब यहां थवरिया शराब दुकान का लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है।