2,504 2 minutes read
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

दुष्कर्म के 36 घंटे बाद मुक-बधिर नाबालिक बालिका की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल किया गया रेफर
09/06/2024

हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा शहर श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता का यह दृश्य पूरे शहर के लिए आकर्षण का केंद्र जहानाबाद। शहर में महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की भव्य शिव बारात निकाली गई। जो शहर के मलहचक के सोइया घाट से शुरू हुई। इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाशिवरात्रि को लेकर पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। शिव बारात की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। भगवान शिव की आकर्षक झांकी को सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया था। बारात में शामिल श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ें. महिलाओं, बच्चों और युवाओं की भारी भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। बारात मलहचक के सोइया घाट से निकलकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई स्टेशन स्थित ब्रहा मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की ओर से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिले के वरीय पदाधिकारी भी पूरे आयोजन की निगरानी करते नजर आए। वही शिव बारात को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता का यह दृश्य पूरे शहर के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बारात को भव्य और यादगार बनाने का प्रयास किया गया है।
16/02/2026
Check Also
Close




