A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनने की खुशी में भाजपाईयों ने लस्सी बांटी

कानपुर, अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनने की खुशी में भाजपा दक्षिण जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने साईट नंबर वन में स्टाल लगा कर राहगीरों को लस्सी पिलाई। मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी ने राहगीरों को लस्सी पिलाई। गर्मी से बेहाल राहगीरों ने ठंडी लस्सी पीकर राहत की सांस ली। नाैतपा में 48 डिग्री तापमान में भीषण गर्मी से लोगों राहत देने के लिए लस्सी वितरण का आयोजन किया गया।भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि देश की जनता को पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है। अरुणाचल प्रदेश की जनता ने एक समर्थ, शक्तिशाली, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा को वोट दिया है। लोगों के विश्वास की बदौलत ही अरुणाचल प्रदेश में 46 सीटें जीतकर भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
प्रमुखता से जसविंदर सिंह, विनोद मिश्रा,शैलेंद्र त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, संजीव बेरी,योगेंद्र सिंह , नरेश कठेरिया, कमलजीत सिंह बग्गा, प्रवीण मिश्रा ,विक्की मुर्जानी,आदि रहे।

*कानपुर संवाददाता मोहम्मद शादाब की लाईव रिपोर्ट*

Related Articles
Show More
Back to top button