A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

जिलाधिकारी ने किया कांठ में गौशालाओं का औचक निरीक्षण

गौवंशीय पशुओं की अनदेखी न करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

गौशाला में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। जनपद मुरादाबाद की कांठ तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव रम्पुरा और सिरसा ठाट में स्थित गोवंश आश्रय स्थल (गौशालाओं) का जिलाधिकारी मुरादाबाद मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को अचानक औचक निरीक्षण करते हुए तहसील, ब्लॉक अधिकारियों और गोशालाओं के नोडर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल (गौशाला) रम्पुरा और सिरसा ठाट में गौवंशीय पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, दाना, हरा चारा, पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्था को देखा। दोनों गौशाला में क्षेत्र पंचायत से निर्मित टीनशेड के शेष भाग का शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) छजलैट को दिए। इसी के साथ जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने गौशालाओं के नोडल अधिकारियों को गौशाला से संबद्ध ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की भूमियों को चिन्हित कराकर उनमें गौवंशीय पशुओं के लिए हरे चारे की बुबाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला सिरसा ठाट में निर्माण के दौरान शेष रह गई 70 मीटर की बाउंड्री वाॅल का शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा है कि गौशालाओं में गौवंशीय पशुओं की अनदेखी और गौशाला संचालन में लापरवाही को किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में पशुओं के पीने के पानी को देखते जिलाधिकारी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!