A2Z सभी खबर सभी जिले की

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का लुक आउट नोटिस जारी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का लुक आउट नोटिस किया जारी

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की फाइल फोटो

 

 

संपादक अमनदीप सिंह मनी भाटिया

अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। –

Related Articles

मुंबई पुलिस द्वारा जारी किए गए एक बयानों में कहा गया है कि 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक आउट नोटिस (एलओसी) जारी कर दिया गया है। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने एजेंसियों से -भी रिपोर्ट शेयर की है। गैंगस्टर कई बड़ी वारदातो में शामिल हैं उस पर पंजाब हरियाणा में तकरिबन 40 मुकदमे दर्ज है पुलिस दावा कर रही हैं की जल्दी ही उसको विदेश से लाया जाएगा
जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया हथियार सप्लाई करने वाले
मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा बीते दिन जालंधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने मुख्यारोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आरोपी अनुज ट्रक पर हैल्पर के तौर पर काम करता था।
जालंधर पुलिस को बिना बताए गिरफ्तार करके ले गई मुंबई पुलिस
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को जालंधर पहुंच गई थी। इसे लेकर जिले की पुलिस के साथ संपर्क नहीं किया गया था। क्योंकि वह केंद्र सरकार से वॉरंट लेकर आई थी। जिले की पुलिस को बिना बताए गुरुवार को उक्त आरोपी सिटी से गिरफ्तार किए गए और उसी वक्त उन्हें मुंबई ले जाया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button