A2Z सभी खबर सभी जिले कीजमशेदपुरझारखंड

उलगुलान महारैली में जुगसलाई विधानसभा से शामिल होंगे 5000 से अधिक कार्यकर्ता: मंगल कालिंदी 

उलगुलान महारैली में जुगसलाई विधानसभा से शामिल होंगे 5000 से अधिक कार्यकर्ता: मंगल कालिंदी

21 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में होने वाली इंडिया गठबंधन की उलगुलान महारैली की तैयारी पुरे झारखंड में जोरों पर है. इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जुगसलाई से विधायक मंगल कालिंदी ने रैली की तैयारी और उसे सफल बनाने को लेकर अपने आवास में जमशेदपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की और कुछ दिशा निर्देश दिए. बैठक में विधायक ने कहा कि बीजेपी सरकार ने एक आदिवासी मुख्यमंत्री और जन नेता को साजिश करके जेल भेज दिया है. इसी के खिलाफ यह उलगुलान है, इस महारैली के बाद झारखंड की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी. विधायक ने और कहा कि महारैली में जुगसलाई विधानसभा से 5000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. मौके पर मनोहर हुसैन, मिथुन चक्रवर्ती, पलटन मुर्मू, नागि मुर्मू, जितेंदर सिंह,नीलम बाड़ा,गोविंदो महतो,विजय महतो,लखन मुर्मू,राम टुडू,रूस धिवर,मलिन मुर्मू, प्रकाश, चिद्दू आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button