A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024बिहार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी गया dr त्याग राजन एस एम ने जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित विधानसभा वार लगाए गए मास्टर ट्रेनर के माध्यम से सभी बूथों के पीठासीन अधिकारी को बारी बारी से कॉल करके चुनाव के दिन ई वी एम हैंडलिंग एवम विभिन्न प्रकार के भरे जाने वाले प्रपत्रों की जानकारी लिया जा रहा है।

समाहरणालय गया
(मीडिया कोषांग)

गया, 12 अप्रैल 2024, लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वच्छ, निष्पक्ष एव भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने ज़िला नियंत्रण कक्ष में स्थापित विधानसभा वार लगाए गए मास्टर ट्रेनर के माध्यम से सभी बूथों के पीठासीन अधिकारी को बारी बारी से कॉल करके, चुनाव के दिन ईवीएम हैंडलिंग एव विभिन्न प्रकार के भरे जाने वाले प्रपत्रों की जानकारी लिया जा रहा है। ताकि वो चुनाव सम्पन्न कराने के लिये प्राप्त ट्रेनिंग को कितना अच्छा से समझा है, यदि किसी को कोई डाउट रहता है, तो उसे फ़ोन पर ही समाधान करवाया जा रहा है। इसके अलावा संबंधित पीठासीन पदाधिकारी का जब तक डाउट का समाधान नही हो जाता तब तक फॉलो अप किया जा रहा है।
ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने रैंडमली अनेको पीठासीन अधिकारी को कॉल करके मतदान के दिन क्या क्या प्रपत्र भरे जाते हैं, ईवीएम हैंडलिंग की जानकारी, बीयू, सीयू, विविपैट की जानकारी, पोलिंग एजेंट को पोलिंग के बाद कौन सा कार्बन कॉपी दिया जाता है इत्यादि की पूरी जानकारी बारी- बारी से पीठासीन पदाधिकारी को कॉल करके पूछे हैं। डीएम ने पीठासीन अधिकारी के रूप में लगे अभिनंदन कुमार, राहुल कुमार, शिवशंकर कुमार, पवन कुमार, रवि कुमार, कुणाल कुमार इत्यादि को रैंडमली कॉल किया और ईवीएम एव मतदान के दिन क्या क्या काम किये जाते हैं, से संबंधित पूरी जानकारी लिया। डीएम ने खुसी जाहिर करते हुए कहा कि काफी अच्छी तरह ट्रेनिंग लिया है। डीएम ने सभी पीठासीन पदाधिकारी को शुभकामनाएं दिया कि आप सभी अच्छे तरीके से मतदान कार्य सम्पन्न करवाये।
डीएम ने प्रशिक्षण कोषांग एव ज़िला नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मास्टर ट्रेनर के माध्यम से बारी बारी से सभी पीठासीन पदाधिकारी को कॉल करके बेसिक जानकारी लेने के क्रम में कोई पीठासीन पदाधिकारी कमजोर या कम जानकारी वाले चिन्हित होते हैं, तो उनका नाम और अन्य जानकारी अलग रजिस्टर में संधारित करे। और उन्हें बार बार फॉलो अप लेते रहे, जब तक वो पूरी तरह satisfied नही जो जाए।
इसके पश्चात सी- विजिल मोनिटरिंग सेल, चेकपोस्ट सीसीटीवी मोनिटरिंग सेल, एक्सपेंडिचर मोनिटरिंग सेल एव 1950 कंट्रोल रूम में आने वाले कॉल्स एव रजिस्टर को देखा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ रिपोर्टर गया बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!