A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउमरियाक्राइममध्यप्रदेश

संपादक दशरथ प्रसाद गौतम

खबर उमरिया जिला

कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम ज़हरीले सेवन से पीड़ित लोड़ा निवासी18 वर्षीय युवती को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है,जहां फिलहाल युवती इलाज हो रहा है।बताया जाता है कि पीड़ित युवती के माता-पिता सुबह 5 बजे महुआ बीनने गए थे,जब वो वापस आये तो घर पर भारी भीड़ थी,जिसके बाद तत्काल 108 की मदद से युवती को परिजनों ने जिला अस्पताल लाया है।इस मामले में पिता ने जो पीड़ित की जबानी बताई उसके अनुसार युवती सुबह निस्तार करने आदि के लिए खेत पर गई थी,इसी बीच पीछे से गांव की कोई महिला आई और पकड़ ली,बाद में ज़बरदस्ती मुंह मे किसी पदार्थ का सेवन कराने लगी जिसके बाद युवती किसी तरह घर पहुंची और बेहोश हो गई,बाद में 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है।इस पूरे मामले में क्या सच है,ये तो पुलिस जांच में साफ हो सकेगा,फिलहाल इस पूरी घटना के बाद पीड़ित युवती ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है। *News umaria✒️***

Show More
Back to top button