
रायरंगपुर नगर पालिका को 30,000 मच्छरदानियां वितरित की गईं
रायरंगपुर, मयूरभंज (24/6/25)
रिपोर्टर:-नीलकंठ बेहरा
आज ओडिशा राज्य मयूरभंज जिला में रायरंगपुर नगर परिषद के अंतर्गत 15 वार्डों में कुल 30,000 मच्छरदानी वितरित की गई। मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर मयूरभंज जिले के सांसद नवचरण माझी मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में रायरंगपुर के विधायक जालेन नाइक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक का संचालन रायरंगपुर उपमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र मरांडी ने किया। मलेरिया पर्यवेक्षक दीपक कुमार को महानथ नगर पालिका में मच्छरदानी वितरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में जूनियर डॉक्टर आलोक कुमार गोछायत, एएनएम राष्ट्ररानी बारिक, आंगनबाड़ी सेविका चिता तिडू तथा एबी आरोग्य सेवा समिति की महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।