A2Z सभी खबर सभी जिले की

महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

भगवान महेश की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

रिपोर्टर=आरिफ खान नियाज़ी

 

आगर मालवा= महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी समाज के द्वारा जिला मुख्यालय पर भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान महेश की आकर्षक झांकी, धार्मिक ध्वज, बैंड-बाजे और रथ शामिल थे। शोभायात्रा में माहेश्वरी समाज के युवा भक्ति गीतों पर नाचते गाते चल रहे थे।

यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंची। जहाँ भगवान महेश का पूजन किया गया। भक्ति गीतों और जय महेश के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। माहेश्वरी समाज के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए। नगरवासियों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

Related Articles

समाजजन विगत 5-6 दिनों से विभिन्न सामाजिक गतिविधियां कर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे। सोमवार को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मंगलवार सुबह छावनी क्षेत्र से कंपनी गार्डन तक प्रभात फेरी निकाली गई। मातृशक्ति की ओर से निकाली गई प्रभात फेरी में जय महेश के जयघोष गूंजे। इसी दौरान एक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। माहेश्वरी भवन में महाआरती के साथ हुआ आयोजन का समापन।

Back to top button
error: Content is protected !!