A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024देशनई दिल्ली

आतिशी बोलीं: अफसरों ने बैठक में शामिल होना किया बंद, AAP सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश

आप मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। दिल्ली की सरकार को गिराने और राट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से लगातार आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है। आप मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। सीएम को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। इन सभी चीजों से पता चलता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश चल रही है।

उन्होंने कहा, ‘मैं भाजपा को चेतावनी देती हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना अवैध, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है।’

Related Articles

आतिशी ने कहा, ‘भाजपा को पता है कि चाहें वे कितना भी जोर लगा लें, वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग आप को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद आप को ही वोट देते हैं। ये (भाजपा) दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।’

आप मंत्री ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्ली में कई विभाग खाली हैं। एलजी साहब पिछले एक हफ्ते से MHA को बिना किसी कारण दिल्ली सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिख रहे हैं। एक 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।’

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!