सिद्धार्थनगर 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खुनियांव द्वारा कार्यकारिणी विस्तार एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का किया गया आयोजन

शिक्षकों के हितों के लिए आगामी 14 तारीख को प्रदेश नेतृत्व द्वारा महानिदेशक कार्यालय के घेराव का किया गया है आह्वान- जिला अध्यक्ष

सिद्धार्थनगर. ब्लॉक संसाधन केंद्र खुनियांव के प्रांगण में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई खुनियांव द्वारा कार्यकारिणी विस्तार एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी ने ब्लॉक इकाई खुनियांव के नवीन दायित्वधारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई साथ ही उन्होंने कहा कि यह पद न हो करके दायित्व निर्वहन का कार्य है। हमें शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करना है। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षक के हित के मुद्दे पर एकजुट रहने की अपील भी की।
जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ल ने दायित्वधारियों को उनके कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया साथ ही शिक्षक हितों की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि जब तक शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक डिजिटलाइजेशन का विरोध जारी रहेगा साथ ही आगामी 14 तारीख को प्रदेश नेतृत्व द्वारा महानिदेशक कार्यालय के घेराव हेतु किए गए आह्वान के बारे में भी जानकारी दी। मंच संचालन बालकृष्ण मिश्र ने किया। इस दौरान जिला सदस्यता प्रमुख विजय भास्कर, जिलामंत्री राकेश पांडे, जिला संयुक्तमंत्री उमाशांत गुप्ता, नगीना राय, मनोज त्रिपाठी, अंजनी झा, अनुराग वर्मा, अजय साहू, विनोद उपाध्याय, मोहम्मद इमरान, अरुण चतुर्वेदी, महेश मिश्रा आदि पदाधिकारी शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!