A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर
Trending

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, निकाह करने पर अड़ी

--- किशोरी के घर में अकेली मां के अलावा भाई, पिता नेपाल में ईंट भट्ठा पर करते है काम

खुटार। एक गांव में रहने वाली किशोरी अपने पड़ोस में ही रहने वाले प्रेमी के घर पहुंच गई और निकाह की जिद पर अड़ी गई। किशोरी के घर में सिर्फ उसकी मां है। जबकि भाई, पिता व परिवार के सदस्य नेपाल में एक ईंट भट्टे पर काम करते हैं। तो वही किशोर घर में अकेला रहता है। उसके परिजन हरियाणा में काम करने गए है। मामले की खबर दोनों के परिजनों को दे दी गई है। लेकिन किशोरी अपनी मां की बात मानने को तैयार नहीं है। निकाह की जिद पर अड़ी है और किशोर के साथ रहने की बात कर रही है।
क्षेत्र के पूरनपुर रोड स्थित एक गांव में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी का पड़ोस के 17 वर्षीय किशोर के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक दूसरे से परिजनों से छुप कर मिलते रहते थे। दोनों ने एक साथ रहने को निकाह करने की योजना बनाई। गुुरुवार रात को किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और रातभर वहीं रही। शुक्रवार सुबह किशोरी की मां को इस बात की खबर हुई, तो वह उसे लेने किशोर के घर पहुंच गई। लेकिन किशोरी ने घर जाने से मना कर दिया और किशोर के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इतना ही नही किशोरी अपने प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद करने लगी। मामले की खबर गांव वालों को लग गई। आसपड़ोस के लोग भी किशोर के घर पहुंच गए और दोनों को समझाते रहे। इसके बावजूद कोई बात नहीं बनी। जिसके बाद किशोरी की मां ने मामले की जानकारी नेपाल में काम कर रहे अपने पति और बेटे व हरियाणा में मजदूरी करने गए किशोर के परिवार के लोगों को दी। खबर लिखे जाने तक किशोरी अपने प्रेमी के घर पर ही मौजूद थी और उन दोनो के परिजन नहीं आए थे। किशोरी की मां बेटी को समझाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। मामले को लेकर गांव मे तरह तरह की चर्चाए हो रही है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!