A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशबस्ती

समृद्ध गांवों से विकसित भारत का निर्माण होगा – विवेकानन्द मिश्रा

बस्ती। देश की खुशहाली का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। अगर हमारे किसान, युवा, ग्रामीण, महिलाएं समृद्ध होगी तभी विकासशील से विकसित भारत का निर्माण होगा। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने गांव चलो अभियान के दौरान प्रवास पर कही। गाँव चलो अभियान जिला संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की इस अभियान के तहत बीजेपी के तमाम पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के साथ-साथ वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं से संपर्क कर रहे है। बस्ती लोकसभा क्षेत्र के 1374 बूथों पर हमारे कार्यकर्ता और नेता रात्रि प्रवास कर चौके है। अभियान के जरिए संगठन पदाधिकारी के साथ बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों का कार्य भी निर्धारित किया जा रहा है। बूथ की मजबूती से ही चुनाव आसानी से जीता जाता है बूथ जीता चुनाव जीता के स्लोगन को लेकर हम लोग बूथ स्तर से प्रत्येक बिंदु पर काम कर रहे हैं और निश्चित रूप से हम लोग प्रत्येक बूथ जीतेंगे और बस्ती में फिर भाजपा की ऐतिहासिक जीत का परचम लहराएंगे।
अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष कप्तानगंज के रानीपुर गांव पहुंचे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में ग्रामीणों, किसानों युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है । उन योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने और उनको मिल रहे लाभ की जानकारी लेने के लिए भाजपा सरकार गांव चलो अभियान चला रही है। यह सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है। और ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ग्रामीण आवास योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राम लला दर्शन, 2183 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी के साथ ही गरीबों 5 साल के लिए मुफ्त अनाज योजना लाई है। इन सभी की जानकारी ग्रामीणों को होनी चाहिए। और उनको योजना का सीधा लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए यह गांव चलो अभियान चलाया गया है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने डोर टू डोर जनसंपर्क भी किया।
जिलाध्यक्ष इस दौरान लाभार्थी के घर भी गए जिन्हे ग्रामीण आवास की स्वीकृति के साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी मिला है। इसके अलावा भी वो कई ग्रामीणों से उनके घर जाकर मिले, उनसे चर्चा की और उनके घर भोजन भी किया।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!