मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रामपुर शाहपुर: वार्ड नंबर 15 से बहुजन समाज पार्टी के संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी मोहसिन खान एडवोकेट ने हज़रत नीम वाले बाबा के 35वें सालाना उर्स-ए-मुबारक का फीता काटकर शुभारंभ किय213वें वर्ष में निकली भगवान श्री धर्मनाथ प्रभु की ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा सवारी*विकास कार्य या सरकारी खजाने की लूट का खेल? बसखारी की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप* *पुरानी वर्क आईडी से भुगतान, एक ही कार्य पर दो-दो बार*अम्बेडकरनगर में चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल! सरकारी फाइलों में पंजीकृत सेंटर गिनती के, बाजारों में अवैध जांच केंद्रों की भरमार; सील सेंटर से भी जारी मरीजों की जांच और रिपोर्टतीन साल से नहर की समस्या से जूझ रहे किसान, खुद के खर्च पर करवा रहे सफाई*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*मेंढर में अतिरिक्त आरटीसी बसों और आधुनिक ई-बस सेवाओं की मांग ने पकड़ा जोर* *एनसी युवा नेता इमरान चौधरी ने परिवहन मंत्री जावेद अहमद राणा से मेंढर-जम्मू सीधी ई-बस सेवा और सभी ब्लॉकव्हाट्सऐप वेब : यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारीव्हाट्सऐप वेब : यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारीरामपुर शाहपुर: वार्ड नंबर 15 से बहुजन समाज पार्टी के संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी मोहसिन खान एडवोकेट ने हज़रत नीम वाले बाबा के 35वें सालाना उर्स-ए-मुबारक का फीता काटकर शुभारंभ किय213वें वर्ष में निकली भगवान श्री धर्मनाथ प्रभु की ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा सवारी*विकास कार्य या सरकारी खजाने की लूट का खेल? बसखारी की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप* *पुरानी वर्क आईडी से भुगतान, एक ही कार्य पर दो-दो बार*अम्बेडकरनगर में चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल! सरकारी फाइलों में पंजीकृत सेंटर गिनती के, बाजारों में अवैध जांच केंद्रों की भरमार; सील सेंटर से भी जारी मरीजों की जांच और रिपोर्टतीन साल से नहर की समस्या से जूझ रहे किसान, खुद के खर्च पर करवा रहे सफाई*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*मेंढर में अतिरिक्त आरटीसी बसों और आधुनिक ई-बस सेवाओं की मांग ने पकड़ा जोर* *एनसी युवा नेता इमरान चौधरी ने परिवहन मंत्री जावेद अहमद राणा से मेंढर-जम्मू सीधी ई-बस सेवा और सभी ब्लॉकव्हाट्सऐप वेब : यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारीव्हाट्सऐप वेब : यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :डीएम ने मतदाता पंजीकरण बूथों का किया निरीक्षण

हमीरपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हमीरपुर…

हमीरपुर :डीएम ने मतदाता पंजीकरण बूथों का किया निरीक्षण
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हमीरपुर में स्थापित मतदाता पंजीकरण बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से पंजीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। डीएम ने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं और महिला मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की और बीएलओ को निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने नहीं पाए और सभी संबंधित अधिकारी अभियान को गंभीरता से लें।

इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील हमीरपुर परिसर में स्थापित मतदाता पंजीयन सहायता केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं पंजीकरण संबंधी कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिकों को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें पंजीकरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

डीएम ने तहसील परिसर में आयोजित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता अभियान का भी जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा पंजीकरण से संबंधित किसी भी समस्या के लिए तहसीलों में स्थापित मतदाता पंजीयन सहायता केंद्रों से संपर्क करें। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के ECINET ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर भी मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करना है। विशेष रूप से युवा एवं महिला मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।