खबर / ईशानगर
*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*
रिपोर्टर:- सत्येंद्र शुक्ला 🖋6260952129
ईशानगर में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में सर्व पितृगण मोक्ष को लेकर 13 दिवसीय सर्वेपितृमोक्षार्थ श्रीमद भागवत कथा में श्री धाम वृन्दावन से पधारे भागवताचार्य पूज्य पंडित महेन्द्राचार्य जी द्वारा मधुर वाणी से कथा प्रसंगों द्वारा ज्ञान,भक्ति और सद्कर्म की ज्ञान-गंगा बहा रहे। गोसेवा और गोरक्षा के साथ प्रतेि- रक्षण का संदेश देने के लिये भगवान ने विशेष रूप से श्री कृष्णावतार धारण किया ऐसा जी गिरिराज गोबर्धन पूजन की कथा में बताया। बीते रोजी कृष्ण-सुदामा जी की मैत्री-प्रसंग सुन कर सभी श्रोता भावविभोर हुये। सह आचार्य पंडित महेन्द्र कुमार भी वृंदावन से पधारे हैं। कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रमुख यजमान आचार्य पंडित हरीश मिश्रा जी ने बताया यह कार्यक्रम व्यक्तिगत न होकर समस्त ग्राम क्षेत्र के कल्याण के लिये एवं समस्त पितृगणों के मोक्षार्थ के लिए आयोजित किया गया है। कल शनिवार को पूर्ण आहुति व प्रसाद वितरण,भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा।
