संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुर्णा
पांढुर्णा / जिला कांग्रेस कमेटी पांढुरना द्वारा आज दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को *भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस* के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम माननीय कलेक्टर महोदय, जिला पांढुरना के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष श्री जतन उइके जी* के नेतृत्व में बताया गया कि दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी सहित INDIA ब्लॉक के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हेतु आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें रोके जाने एवं हिरासत में लिए जाने की घटना सामने आई। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध बताया है।
ज्ञापन में प्रस्तुत प्रमुख मांगें :
1. मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को उनके पद से तत्काल हटाया जाए।
2. निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता सूची से जुड़े उठ रहे सवालों पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए।
3. निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
4. विपक्षी नेताओं एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
5. लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
6. देश की चुनावी व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए आवश्यक संवैधानिक एवं संस्थागत कदम तत्काल उठाए जाएं।
इस अवसर पर जिला कार्यवाहक श्री ओम पटेल, जिला किसान संगठन अध्यक्ष श्री हरनाम सिह सेंगर, ST जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अरुण धुर्वे , जिला काँगेस सचिव श्रीमती शारदा धुमाल, SC प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना ढोके जनपद सदस्य श्रीमती कीर्ति पठाड़े,ब्लॉक अध्यक्ष श्री विलास डोंगरे, नगर अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े ब्लॉक समन्वयक श्री अनिल चौधरी, नांदनवाडी ब्लॉक अध्यक्ष श्री रवि खापरे, युवक काँगेस विधानसभा अध्यक्ष श्री बंटी ठाकुर , जिला सचिव अमजद खान, विधानसभा मीडिया अध्यक्ष श्री राहुल डोंगरे, मो, सिराज श्री अनंता तायवड़े, NSUI अध्यक्ष श्री उज्ज्वल देशमुख एव कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, किसान काँगेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस ST, SC प्रकोष्ठ पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
