मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावितसर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में ‘जॉय टीम’ का शुभारम्भ

हमीरपुर। आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को मुख्य विकास अधिकारी सभागार, हमीरपुर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान–जॉय टीम का शुभारम्भ किया गया…

हमीरपुर :टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में ‘जॉय टीम’ का शुभारम्भ
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को मुख्य विकास अधिकारी सभागार, हमीरपुर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान–जॉय टीम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 11:30 बजे से 12:30 बजे तक भारत मंडपम, नई दिल्ली से माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, माननीय केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री तथा माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, खेल एवं आयुष मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से किया गया।

जनपद में कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री अनिल यादव (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी), जॉय टीम में नामित अधिकारी (ब्लॉक/वार्ड), मेजर अजय तिवारी, एनसीसी अधिकारी, एनसीसी कैडेट, माई भारत वालंटियर एवं टीबी विजेता हमीरपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान टीबी मुक्त भारत के लिए शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जॉय टीम के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक/वार्ड में पांच एनसीसी कैडेट एवं पांच माई भारत के

वालंटियर द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सभी नजदीकी सीएचसी, पीएचसी एवं आयुष्मान केंद्रों पर जाकर संभावित क्षय रोगियों को निःशुल्क जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा।