मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावितसर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरू

डिण्डौरी नगर की यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर नगर परिषद डिण्डौरी ने मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की…

कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरू
WhatsApp Facebook

डिण्डौरी नगर की यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर नगर परिषद डिण्डौरी ने मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही डिवाइडर पर लगे पेड़ों की छंटाई एवं रंग-रोगन का कार्य भी प्रारंभ कराया गया।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व नगर अध्यक्ष कान्हा शर्मा ने नगर की यातायात, अतिक्रमण, साफ-सफाई एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी 7 सूत्रीय मांगें कलेक्टर के समक्ष रखी थीं। कलेक्टर के निर्देश के बाद नगर परिषद ने अगले ही दिन कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

दुर्गा मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद की स्थिति भी बनी। नगर परिषद की ओर से कोतवाली थाना डिण्डौरी में शिकायत दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के दौरान राजस्व प्रभारी आशीष कोरी सहित नगर परिषद का अमला मौजूद रहा।

मुख्य मार्ग को व्यवस्थित रखने, यातायात सुचारू बनाने एवं नगर के सौंदर्यीकरण के लिए आगामी दिनों में भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद है