मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गरीब की पुकार, पिंटू तिवारी का कदम—जनसेवा में सबसे आगे रहने का जुनून* जहां जरूरत, वहां पिंटू तिवारी—गरीबों की मदद से जनसेवा तक हर मोर्चे पर सक्रियसोनभद्र पुलिस में फेरबदल ओबरा थाना प्रभारी हटाए गएसोनभद्र पुलिस में फेरबदल ओबरा थाना प्रभारी हटाए गएसिंगरौली: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने गंभीरतापूर्वक सुनीं आमजन की समस्या एवं शिकायत।64 लाख रुपये की हीरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कांदिवली एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाईडरपोक जज कहलाने के बजाय मरना पसंद करूंगा”- जज रवि कुमार दिवाकरधार के टांडा रोड से वडोदरा के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा शुरूमनावर में जन अभियान परिषद ने किया ‘मिट्टी गणेश–सिद्ध गणेश’ अभियान का श्रीगणेशसीतापुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदाव्रती की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की मंडल कार्यशाला संपन्नधार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रगरीब की पुकार, पिंटू तिवारी का कदम—जनसेवा में सबसे आगे रहने का जुनून* जहां जरूरत, वहां पिंटू तिवारी—गरीबों की मदद से जनसेवा तक हर मोर्चे पर सक्रियसोनभद्र पुलिस में फेरबदल ओबरा थाना प्रभारी हटाए गएसोनभद्र पुलिस में फेरबदल ओबरा थाना प्रभारी हटाए गएसिंगरौली: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने गंभीरतापूर्वक सुनीं आमजन की समस्या एवं शिकायत।64 लाख रुपये की हीरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कांदिवली एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाईडरपोक जज कहलाने के बजाय मरना पसंद करूंगा”- जज रवि कुमार दिवाकरधार के टांडा रोड से वडोदरा के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा शुरूमनावर में जन अभियान परिषद ने किया ‘मिट्टी गणेश–सिद्ध गणेश’ अभियान का श्रीगणेशसीतापुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदाव्रती की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की मंडल कार्यशाला संपन्नधार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

मनावर में जन अभियान परिषद ने किया ‘मिट्टी गणेश–सिद्ध गणेश’ अभियान का श्रीगणेश

मोराड पीएमश्री स्कूल में ‘माटी के बप्पा’ के संस्थापक आशुतोष सोनी ने सिखाई मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कला..... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार…

मनावर में जन अभियान परिषद ने किया ‘मिट्टी गणेश–सिद्ध गणेश’ अभियान का श्रीगणेश
WhatsApp Facebook

मोराड पीएमश्री स्कूल में ‘माटी के बप्पा’ के संस्थापक आशुतोष सोनी ने सिखाई मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कला…..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार। पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड मनावर के ग्राम मोराड स्थित पीएमश्री शासकीय विद्यालय में ‘मिट्टी गणेश–सिद्ध गणेश, घर-घर गणेश हर घर गणेश’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत लोगों को मिट्टी से पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमा बनाने और गणेश उत्सव के दौरान प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में 4 सितंबर से 14 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोराड में मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाओं के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण के साथ पारंपरिक कला एवं संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

नवांकुर संस्था प्रतिनिधि सावन जाट ने कहा कि मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा स्थापित कर विसर्जित करने से जलस्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित प्रतिमाओं के बजाय मिट्टी की प्रतिमाएं अपनाने की अपील की।

*मिट्टी से प्रतिमा बनाने की दी जानकारी*
कार्यक्रम में ‘माटी के बप्पा’ के संस्थापक आशुतोष सोनी ने विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रतिमा निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री, मिट्टी तैयार करने की प्रक्रिया और प्रतिमा को आकर्षक स्वरूप देने की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया सीखी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रतिनिधि प्रवीण दास बैरागी, पीएमश्री हाई स्कूल मोराड के प्राचार्य प्रदीप मालवीय, अतुल श्रीवास्तव, स्कूल स्टाफ, राजाराम मुवेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।