मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर डॉ. देशराज बिक्रांत को मिला अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट सम्मान (D.Litt.)विशेष ग्राम सभा में योजनाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चाझाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलखराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर मेंढर में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित; प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित मेंढर// द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा मेंढर के आर्ट ऑफ स्किल सेंटर में एसेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग ने किसानों को रामतिल की खेती के लाभों से कराया अवगतवन्यजीव सप्ताह पर हुनर दिखाने का अवसर, श्रेष्ठ फोटो और रील को मिलेगा प्रोत्साहनबरेली आंवला वेतन विसंगति, पदोन्नति, अंतरमंडलीय तबादले और भत्तों में बढ़ोतरी समेत आठ मांगों को लेकर लेखपालों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।की रेलिंग पर चढ़ गई थी, जिसे वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हफफराकुण्ड में खेल ग्राउंड का हुआ उद्घाटनघगवाल क्षेत्र की हदबंदी को लेकर विवाद, महंत सोनिया माई ने रखा अपना पक्ष सांबा: बधाई लेने के लिए घगवाल क्षेत्र की हदबंदी को लेकर किन्नर समाज में चल रहे विवाद के बीच सांबा किन्नर सममहात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर डॉ. देशराज बिक्रांत को मिला अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट सम्मान (D.Litt.)विशेष ग्राम सभा में योजनाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चाझाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलखराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर मेंढर में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित; प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित मेंढर// द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा मेंढर के आर्ट ऑफ स्किल सेंटर में एसेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग ने किसानों को रामतिल की खेती के लाभों से कराया अवगतवन्यजीव सप्ताह पर हुनर दिखाने का अवसर, श्रेष्ठ फोटो और रील को मिलेगा प्रोत्साहनबरेली आंवला वेतन विसंगति, पदोन्नति, अंतरमंडलीय तबादले और भत्तों में बढ़ोतरी समेत आठ मांगों को लेकर लेखपालों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।की रेलिंग पर चढ़ गई थी, जिसे वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हफफराकुण्ड में खेल ग्राउंड का हुआ उद्घाटनघगवाल क्षेत्र की हदबंदी को लेकर विवाद, महंत सोनिया माई ने रखा अपना पक्ष सांबा: बधाई लेने के लिए घगवाल क्षेत्र की हदबंदी को लेकर किन्नर समाज में चल रहे विवाद के बीच सांबा किन्नर सम
Surajpurछत्तीसगढ़राजनीति

विशेष ग्राम सभा में योजनाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

स्वच्छता, आवास निर्माण और पीएम सूर्य घर योजना के लाभ के लिए किया गया प्रेरित एग्रीस्टैक एवं बकेट क्लेम पंजीयन का हुआ वाचन सूरजपुर/03 अक्टूबर 2026/ गांधी जयंती के अवसर पर 02…

विशेष ग्राम सभा में योजनाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा
WhatsApp Facebook

स्वच्छता, आवास निर्माण और पीएम सूर्य घर योजना के लाभ के लिए किया गया प्रेरित

एग्रीस्टैक एवं बकेट क्लेम पंजीयन का हुआ वाचन

सूरजपुर/03 अक्टूबर 2026/ गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में निर्धारित एजेंडा एवं निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा पंचायत स्तर के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर पात्रतानुसार लाभ लेने और ग्राम विकास में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजित ग्राम सभाओं में हल्का पटवारियों द्वारा एग्रीस्टैक एवं बकेट क्लेम पंजीयन का वाचन किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को पंजीयन संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया।

खरसुरा में वीजीपीपी की दी गई विस्तृत जानकारी
ग्राम पंचायत खरसुरा में आयोजित ग्राम सभा में रायपुर से आए उपायुक्त श्री नितेश उपाध्याय सम्मिलित हुए। उन्होंने ग्रामीणों को वीजीपीपी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। ग्राम सभा में पंचायत स्तर पर विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

सरई पारा और पस्ता में स्वच्छता एवं आवास निर्माण पर जोर
जनपद पंचायत रामानुजनगर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। जनपद पंचायत सीईओ श्री आर.एस. सेंगर ने ग्राम पंचायत सरई पारा एवं पस्ता की ग्राम सभाओं में उपस्थित होकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई बनाए रखने, आवास निर्माण तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर संयंत्र स्थापित करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।
गौरतलब है कि जिले में आयोजित सभी विशेष ग्राम सभा में शासन की योजनाओं एवं पंचायत के विकास कार्यों पर चर्चा के साथ ग्रामीणों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही योजनाओं की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचाने तथा स्थानीय विकास के विषयों पर सामूहिक विचार-विमर्श किया गया।