मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
ग्राम स्वराज समिति द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक गोष्ठी आयोजित कीडिंडोरी में जिला प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं जिला टोली की बैठक संपन्नभाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री मोहन यादव की बुद्धि भ्रष्ट हो गई हैलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — साउथ टाइटन और नितिन वॉरियर दोनों टीमें पहुंची क्रिकेट फाइनल में, कल होगा फाइनल मुकाबलामोहप परकोलेशन तालाब की बाढ़ रेखा तक अनधिकृत निर्माण; सूखे जैसी स्थिति में भी अवैध जल दोहन जारी, छह गांवों की जलापूर्ति और खेती पर संकट.गम कंस्ट्रक्शन के रिकॉर्ड में क्या छिपा है? फर्म का नाम सामने आया, अब सवाल कार्यादेश, बिल और भुगतान पर महेवा ब्लॉक की कथित आगम कंस्ट्रक्शन फर्म को लेहिम्मतपुर में मजदूरी के नाम पर लाखों का हिसाब! पोर्टल पर आंकड़ों की बारिश, अब जमीन पर उतरेगी जांच की आंच!#कन्नौज में 8 घंटे तक थमी रहीं सांसें! कीबस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :मझगवां थाने में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देशग्राम स्वराज समिति द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक गोष्ठी आयोजित कीडिंडोरी में जिला प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं जिला टोली की बैठक संपन्नभाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री मोहन यादव की बुद्धि भ्रष्ट हो गई हैलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — साउथ टाइटन और नितिन वॉरियर दोनों टीमें पहुंची क्रिकेट फाइनल में, कल होगा फाइनल मुकाबलामोहप परकोलेशन तालाब की बाढ़ रेखा तक अनधिकृत निर्माण; सूखे जैसी स्थिति में भी अवैध जल दोहन जारी, छह गांवों की जलापूर्ति और खेती पर संकट.गम कंस्ट्रक्शन के रिकॉर्ड में क्या छिपा है? फर्म का नाम सामने आया, अब सवाल कार्यादेश, बिल और भुगतान पर महेवा ब्लॉक की कथित आगम कंस्ट्रक्शन फर्म को लेहिम्मतपुर में मजदूरी के नाम पर लाखों का हिसाब! पोर्टल पर आंकड़ों की बारिश, अब जमीन पर उतरेगी जांच की आंच!#कन्नौज में 8 घंटे तक थमी रहीं सांसें! कीबस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :मझगवां थाने में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
Gondaउत्तर प्रदेशव्यापार

सम्पूर्ण समाधान दिवस गोण्डा सदर में 135 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*

राम नरेश गुप्ता जिला संवाददाता गोण्डा । शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण…

सम्पूर्ण समाधान दिवस गोण्डा सदर में 135 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*
WhatsApp Facebook

राम नरेश गुप्ता जिला संवाददाता

गोण्डा । शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील गोण्डा सदर में जिलाधिकारी ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान तहसील गोण्डा सदर में कुल 135 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष 130 प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या समय से तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांच के समय पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

*तहसील सदर गोण्डा में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण छड़ी, कान की मशीन, क्षय रोग रोगियों को पोषण पोटली, आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा वितरित किया गया।*

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा जीतेंद्र गौतम, तहसीलदार सदर गोण्डा मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पाण्डेय, एलडीएम विनोद तिवारी तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।