मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविरहमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविर
Gondaउत्तर प्रदेशराजनीति

*गोण्डा में फोटोग्राफर एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिला आईडी कार्ड और प्रमाण पत्र*

*गोण्डा।* उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन के जनपद इकाई का चुनाव बीते दिनों गोरखपुर जोन प्रभारी अंशुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ…

WhatsApp Facebook

*गोण्डा।* उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन के जनपद इकाई का चुनाव बीते दिनों गोरखपुर जोन प्रभारी अंशुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

चुनाव सम्पन्न होने के तुरंत बाद जिला अध्यक्ष ने सक्रियता दिखाते हुए जनपद के समस्त फोटोग्राफर सदस्यों को फोन के माध्यम से चुनाव परिणाम की जानकारी दी और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी सदस्यों को संगठन का *आधिकारिक आईडी कार्ड और प्रमाण पत्र* वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी फोटोग्राफर साथी जब भी किसी शादी, समारोह या अन्य कार्यक्रम में फोटो-वीडियो शूट करने जाएं, तो अपना आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखें। इससे उनकी पहचान सुनिश्चित होगी और कार्य में सुगमता आएगी।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संगठन का प्रत्येक सदस्य उनका परिवार है। यदि किसी भी सदस्य को कहीं भी, किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह निःसंकोच किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकता है। उसकी समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा।

इस मौके पर जिले के तमाम फोटोग्राफर मौजूद रहे और सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।