संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा। मराठी साहित्य अकादमी एवं मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल के आयोजन में नगर पालिका परिषद पांढुर्णा में दो दिवसीय ‘मराठी लोकधारा’ सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को एमपीएल ग्राउंड, नगर पालिका परिषद पांढुर्णा में संध्या 6.30 बजे से आयोजित होगा।
कार्यक्रम के निदेशक संतोष गोडबोले ने बताया कि महोत्सव में महाराष्ट्र की समृद्ध लोककला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
पहला दिन – ‘द फोक मराठी’ की धूम
3 अक्टूबर को मुंबई की प्रसिद्ध ‘कला रंजना इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट’ द्वारा ‘द फोक मराठी’ की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोकगीत, लोकनृत्य और मराठी लोकसंगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।
दूसरा दिन – ‘मराठी पाऊल पडे पुढे’
4 अक्टूबर को ‘दिवदर्शन दिव्य साहस आणि समूह, मुंबई’ द्वारा ‘मराठी पाऊल पडे पुढे’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें लावणी, पोवाडा, भारुड सहित महाराष्ट्र के पारंपरिक लोकनाट्य और नृत्य शैलियों का प्रदर्शन होगा।
आयोजन में स्थानीय जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद पांढुर्णा तथा तेली समाज संगठन के अध्यक्ष भूषण केवटे का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने सभी कला प्रेमियों एवं नागरिकों से सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
