संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुर्णा
पांढुरना। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला यूनिट पांढुरना के तत्वावधान में 3 अक्टूबर 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक दोपहर 12:00 बजे आकाश होटल, एलआईसी ऑफिस के ऊपर, पांढुरना में होगी।
बैठक का मुख्य विषय संगठन समीक्षा एवं मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित विचार संगोष्ठी की तैयारी की रूपरेखा तय करना है।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मान. उमाकांत बन्देवार जी (जोन प्रभारी, भोपाल) उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में मान. ज्ञानेश्वर गजभिए जी (जोन प्रभारी, भोपाल) शामिल होंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. मानिकराव वानखेड़े जी (लोकसभा प्रभारी, छिंदवाड़ा), मा. एड. सीताराम कटारे जी (लोकसभा प्रभारी, छिंदवाड़ा), मा. उमाजी सलामे (जिला उपाध्यक्ष), मा. संजय जी ढोके (जिला महासचिव) एवं मा. दिलीप जी नारनवरे (जिला कोषाध्यक्ष) उपस्थित रहेंगे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पांढुरना मान. अशोक जी गजभिए करेंगे।
आयोजक बहुजन समाज पार्टी जिला यूनिट पांढुरना ने समस्त पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि ठीक समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।