जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी,
सरगुजा /*सीतापुर।* सेवा संकल्प अभियान के तहत हाई स्कूल भूसू में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
साथ ही परिसर में पौधरोपण किया गया और सभी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से अपने-अपने घरों में भी एक पेड़ लगाने का आग्रह किया गया, ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।
यह सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र गुप्ता, विनोद सिंह, दिव्यांश गुप्ता एवं SMDC मेंबर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
