मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनगंधवानी विधानसभा परिवार का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्नदेव ग्राम गुलाटी में भव्य पालकी यात्रा के साथ मनी देव दीपावलीनिमाड़-मालवा के संगम पर बसे मनावर को जिला बनाने की कवायद*મહેસાણા જિલ્લા કલેકટર ડૉ. હર્ષિત ગોસાવીના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લા સ્વાગત કાર્યક્રમ યોજાયો* *જિલ્લા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કુલ ૭૮ પ્રશ્નો રજૂ થયા*जाम सांवली हनुमान लोक के 5.11 करोड़ के सभा मंडप पर छिड़ा घमासान: ‘निजी न्यास’ बताकर जानकारी से पल्ला झाड़ने का आरोप, मामला राज्य सूचना आयोग पहुंचावीरेंद्र मित्तल बने ओबरा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजकहमीरपुर :मौदहा बाँध नहर प्रणाली की सिल्ट सफाई का लगातार हो रहा भौतिक सत्यापन, 24 नवंबर से शुरू हुआ नहरों का संचालनहमीरपुर :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्नआर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनगंधवानी विधानसभा परिवार का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्नदेव ग्राम गुलाटी में भव्य पालकी यात्रा के साथ मनी देव दीपावलीनिमाड़-मालवा के संगम पर बसे मनावर को जिला बनाने की कवायद*મહેસાણા જિલ્લા કલેકટર ડૉ. હર્ષિત ગોસાવીના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લા સ્વાગત કાર્યક્રમ યોજાયો* *જિલ્લા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કુલ ૭૮ પ્રશ્નો રજૂ થયા*जाम सांवली हनुमान लोक के 5.11 करोड़ के सभा मंडप पर छिड़ा घमासान: ‘निजी न्यास’ बताकर जानकारी से पल्ला झाड़ने का आरोप, मामला राज्य सूचना आयोग पहुंचावीरेंद्र मित्तल बने ओबरा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजकहमीरपुर :मौदहा बाँध नहर प्रणाली की सिल्ट सफाई का लगातार हो रहा भौतिक सत्यापन, 24 नवंबर से शुरू हुआ नहरों का संचालनहमीरपुर :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्न
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने नगरपालिका चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद एवं…

हमीरपुर :संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने नगरपालिका चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे जनपद में संचालित होगा।

अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, नालियों व झाड़ियों की सफाई तथा एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए निगरानी समितियों के माध्यम से घर-घर जागरूकता संदेश पहुंचाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पेयजल की शुद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दूषित पानी देने वाले हैंडपंपों को चिन्हित कर उन पर लाल निशान लगाया जाएगा, ताकि लोग ऐसे हैंडपंपों का पानी पीने से बचें।

जिलाधिकारी ने लोगों से घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव रोकने तथा अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.

अल्का शुक्ला, बीएसए मुकेश खरवार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी राजेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।