मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेशअनंत चौदस पर मनावर में 13 से अधिक झांकियां, तड़के तक सड़कों पर रहा उत्सवअनंत चतुर्दशी चल समारोह की झांकियों का सम्मानसेवा, स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शारदा टेकरी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान ,श्रमदान कर दिया स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेशपुलिस की त्वरित कार्यवाही से लापता 6 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, चौकी विक्रमपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहतअमझेरा जैन तीर्थ को मिलेगा भव्य स्वरूप, पत्थरों पर शुरू हुई बारीक नक्काशीभाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित जिला अध्यक्ष चमरू नेताम ने किया संबोधितसिंघाना में तहसील पत्रकार संघ मनावर की बैठकनिमाड़-मालवा के रेल सपने को मिली नई रफ्तारचुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच करे कांग्रेस : चंचल पाटीदार1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेशअनंत चौदस पर मनावर में 13 से अधिक झांकियां, तड़के तक सड़कों पर रहा उत्सवअनंत चतुर्दशी चल समारोह की झांकियों का सम्मानसेवा, स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शारदा टेकरी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान ,श्रमदान कर दिया स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेशपुलिस की त्वरित कार्यवाही से लापता 6 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, चौकी विक्रमपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहतअमझेरा जैन तीर्थ को मिलेगा भव्य स्वरूप, पत्थरों पर शुरू हुई बारीक नक्काशीभाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित जिला अध्यक्ष चमरू नेताम ने किया संबोधितसिंघाना में तहसील पत्रकार संघ मनावर की बैठकनिमाड़-मालवा के रेल सपने को मिली नई रफ्तारचुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच करे कांग्रेस : चंचल पाटीदार
Koreaछत्तीसगढ़राजनीति

बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण सम्पन्न

बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण सम्पन्न कोरिया, 28 सितम्बर 2026/ संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, नया रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार सोमवार…

बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण सम्पन्न
WhatsApp Facebook

बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण सम्पन्न

कोरिया, 28 सितम्बर 2026/ संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, नया रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकाय नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के कुल 20 वार्डों में अनुसूचित जाति (अ.जा.), अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एवं अनारक्षित प्रवर्ग के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया। आरक्षण प्रक्रिया के तहत एक वार्ड अ.जा. प्रवर्ग, दो वार्ड अ.ज.जा. प्रवर्ग, सात वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग तथा दस वार्ड अनारक्षित प्रवर्ग के लिए निर्धारित किए गए। आरक्षण प्रक्रिया में महिला प्रवर्ग के लिए भी प्रावधान किया गया।

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 15 वार्डों का आरक्षण किया गया। इनमें दो वार्ड अनुसूचित जाति, दो वार्ड अनुसूचित जनजाति, तीन वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग तथा शेष आठ वार्ड अनारक्षित प्रवर्ग के लिए आरक्षित किए गए। इन प्रवर्गों में महिला आरक्षण का भी प्रावधान रखा गया है।

आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर एवं विहित अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बैकुण्ठपुर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छ.ग.) द्वारा आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।