जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा,
सरगुजा- आगामी गणेश उत्सव को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने त्योहारों को शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
बैठक में गणेश उत्सव को लेकर डीजे के संचालन को निर्धारित मानकों के अनुरूप करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ध्वनि नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शांति समिति की बैठक में स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बिजली-पानी की आपूर्ति और ध्वनि नियंत्रण को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
