मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जौनपुर में जमीनी रंजिश में दोहरा हत्याकांड: कलयुगी बेटे ने मां और बहन को कुल्हाड़ी से काटा, गांव में सनसनी– नौगढ़ में भैंस चराने को लेकर दलित बुजुर्ग की पिटाई: जातिसूचक गाली देकर लात-घूंसों से मारा, सिर-कान में आई चोट, थाने में तहरीरवित्तीय अनियमितताओं पर पशु चिकित्सा सेवाओं के 4 उपसंचालकों को कारण बताओ नोटिसगणेश उत्सव पर डीजे के लिए मानकों का पालन अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई,,,सेवा, समर्पण और संकल्प अभियान की कार्ययोजना पर मंथनअखिल भारतीय अधीनस्थ न्यायालय कर्मचारी संघ ने कैबिनेट सचिव को पत्रांक भेजा₹25 लाख की लागत से बने डॉ. अंबेडकर मांगलिक भवन का लोकार्पणशराब निर्माण करने वालों को खैर नहीं अभियान के तहत कार्यवाही जारी हैआलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निरीक्षण कियाहमीरपुर :राठ कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट फूड वेंडरों का किया निरीक्षणजौनपुर में जमीनी रंजिश में दोहरा हत्याकांड: कलयुगी बेटे ने मां और बहन को कुल्हाड़ी से काटा, गांव में सनसनी– नौगढ़ में भैंस चराने को लेकर दलित बुजुर्ग की पिटाई: जातिसूचक गाली देकर लात-घूंसों से मारा, सिर-कान में आई चोट, थाने में तहरीरवित्तीय अनियमितताओं पर पशु चिकित्सा सेवाओं के 4 उपसंचालकों को कारण बताओ नोटिसगणेश उत्सव पर डीजे के लिए मानकों का पालन अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई,,,सेवा, समर्पण और संकल्प अभियान की कार्ययोजना पर मंथनअखिल भारतीय अधीनस्थ न्यायालय कर्मचारी संघ ने कैबिनेट सचिव को पत्रांक भेजा₹25 लाख की लागत से बने डॉ. अंबेडकर मांगलिक भवन का लोकार्पणशराब निर्माण करने वालों को खैर नहीं अभियान के तहत कार्यवाही जारी हैआलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निरीक्षण कियाहमीरपुर :राठ कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट फूड वेंडरों का किया निरीक्षण
Alirajpurक्राइममध्य प्रदेश

शराब निर्माण करने वालों को खैर नहीं अभियान के तहत कार्यवाही जारी है

DEEPAK SHARMA correspondence नानपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही अवैध शराब/ताड़ी जब्त कर महुआ लहान नष्ट किया गया आलीराजपुर:- अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री…

शराब निर्माण करने वालों को खैर नहीं अभियान के तहत कार्यवाही जारी है
WhatsApp Facebook

DEEPAK SHARMA correspondence
नानपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही
अवैध शराब/ताड़ी जब्त कर महुआ लहान नष्ट किया गया

आलीराजपुर:- अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री आशुतोष पटेल द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में अवैध शराब/ताड़ी के विरुद्ध नानपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में अवैध कच्ची शराब/ताड़ी जब्त कर महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया।
विशेष अभियान तहत आज दिनांक 18.09.2026 को ग्राम मोरासा, सेजगांव अजंदा एवं राजावट के आसपास के क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब/ताड़ी के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही की गई।

कार्यवाही का विवरण-
मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा आज तड़के सुबह ग्रामों में ताड़ के पेड़ों के आस-पास तथा घरों के किनारे बनी कच्ची भट्टियों पर आकस्मिक दबिश दी गई। संपूर्ण कार्रवाई में करीब 80 लीटर हाथ भट्ठी शराब अलग-अलग स्‍थानों से जब्त की गई तथा करीबन 100 किलो महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। ताड़ी बनाने हेतु बडी मात्रा में तैयार किया गया कच्चा माल एवं महुआ लहान तथा कच्ची ताड़ी को भी मौके पर ही नष्ट किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना नानपुर पुलिस द्वारा 06 प्रकरण कच्ची शराब एवं अवैध ताड़ी के धारा 34(1) आबकारी अधिनियम अंतर्गत तथा आबकारी विभाग द्वारा 02 प्रकरण दर्ज किए गए। इस प्रकार कुल 08 प्रकरण संयुक्त रूप से पंजीबद्ध किए गए।
संयुक्‍त कार्रवाई थाना प्रभारी नानपुर निरीक्षक राजेश डावर, उपनिरीक्षक दिनेश अवास्या, ASI सोभागसिंह धार्वे, प्रआर संजय मंडलोई , प्रआर वीरेन्द्र, प्रआर पप्पू, प्रआर बालू, तथा आबकारी उप निरीक्षक जयश्री त्रिपाठी, आर जेतसिंह मावी, आर हितेन्‍द्र, आर कालुसिंह, अमानुल्‍लाह खान, शंकर लचेता, मनीष भयडिया, मोहित एवं गंभीरसिंह की टीम द्वारा की गई।