जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी,
छत्तीसगढ़/ डोंगरडुला।* श्री भीमा कोटेश्वर शिवधाम कोटाभर्री, डोंगरडुला में ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर, सरगुजा, रायगढ़ एवं छत्तीसगढ़ अंचल के सैकड़ों बैधराज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बैगा पुजारी के द्वारा महादेव, नाग, नागिन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात बस्तर की पारंपरिक वेशभूषा में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केदार कश्यप, मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं कौशल विकास, छत्तीसगढ़ सरकार शामिल रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बैधराजों को प्रमाण पत्र प्रदान करने की बात कही, जिससे आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा को नई पहचान मिलेगी।
विशिष्ट अतिथियों में विकास मरकाम, अध्यक्ष – आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड, कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग एवं दशरथ नेताम, प्रांतीय अध्यक्ष – बैधराज संघ छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे।
