ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा,
सरगुजा /सीतापुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत देश भर में सेवा और जनसंपर्क से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के साथ होगी, जिसके तहत पूरे देश में घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के कार्यक्रम के रूप में बताया है।
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि घर में जलाया जाने वाला यह दीप जनसेवा, समर्पण और देश के विकास के संकल्प के प्रति आभार एवं सहभागिता का प्रतीक होगा।
श्री टोप्पो ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में दीप जलाकर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
