🔴 गणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या
📍 ग्राम संभलपुरी, बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम ग्राम संभलपुरी में राशन दुकान के सामने बने गणेश पंडाल के पास अमन सूर्यवंशी (23) और आकाश सूर्यवंशी (22) के बीच साउंड सिस्टम को लेकर विवाद हुआ।
विवाद बढ़ने पर आरोपी अमन ने अपने पास रखे चाकू से आकाश के सीने पर लगातार 4 से 5 वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल आकाश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
ग्रामीणों ने तत्काल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
🔴 हत्या के बाद भी पंडाल के पास घूमता रहा आरोपी
घटना के बाद आरोपी पंडाल के आसपास चाकू लेकर घूमता रहा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में DJ साउंड को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और वह पहले 2 से 3 साल तक नशामुक्ति केंद्र में रह चुका है।
परिजनों द्वारा उसे पहले भी कई बार नशामुक्ति केंद्र भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। मृतक और आरोपी
मृतक: आकाश सूर्यवंशी (22), पिता–अंशु सूर्यवंशी
आरोपी: अमन सूर्यवंशी (23), पिता–प्रह्लाद सूर्यवंशी
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सकरी थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संवाददाता: संजय सिंह
अखंड भारत न्यूज़
#BreakingNews #Bilaspur #Chhattisgarh #Murder #CrimeNews #GaneshPandal #DJ विवाद #Police #AkhandBharatNews #SanjaySingh
