अवैध शराब/ताड़ी जब्त कर महुआ लहान नष्ट किया गया विशेष अभियान के तहत की गई संयुक्त कार्यवाही
दीपक शर्मा की रिपोर्ट
आलीराजपुर:- अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट आशुतोष पटेल द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर रघुवंश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में अवैध शराब/ताड़ी के विरुद्ध नानपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में अवैध शराब/ताड़ी जब्त कर महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया।
विशेष अभियान तहत 11 सितम्बर 2026से 12 सितंबर 20260को ग्राम बामंटा, कोदली, अजन्दा, सेजगांव, खरपई एवं नानपुर के आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब/ताड़ी के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही की गई। कार्यवाही का विवरण-
मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा ग्रामों में ताड़ के पेड़ों के आस-पास तथा घरों के किनारे बनी कच्ची भट्टियों पर आकस्मिक दबिश दी गई।
संपूर्ण कार्रवाई में करीब 200 लीटर ताड़ी एवं हाथ भट्ठी शराब अलग-अलग स्थानों से जब्त की गई तथा 250 किलो महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। ताड़ी बनाने हेतु बडी मात्रा में तैयार किया गया कच्चा माल एवं महुआ लहान तथा कच्ची ताड़ी को भी मौके पर ही नष्ट किया नानपुर पुलिस ओर आबकारी विभाग द्वारा कुल 12 प्रकरण संयुक्त रूप से पंजीबद्ध किए गए।
संयुक्त कार्रवाई थाना प्रभारी नानपुर राजेश डावर, उपनिरीक्षक दिनेश अवास्या, सहायक उपनिरीक्षक नरसिंह सेंचा, प्रआर मनोज, प्रआर वीरेन्द्र, प्रआर दिलीप, प्रआर पप्पू, प्रआर बालू, आर संजय, मआर लीला, मआर रीना तथा आबकारी उप निरीक्षक जयश्री त्रिपाठी, आर जेतसिंह मावी, आर हितेन्द्र, आर कालुसिंह, अमानुल्लाह खान, शंकर लचेता, मनीष भयडिया, मोहित एवं गंभीरसिंह की टीम द्वारा की गई।
