मौदहा (हमीरपुर)। बेटे को बचाने के प्रयास में श्याम नाले में डूबे पिता रामकिशोर का शव पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार चलाए गए सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिया।
शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना में रपटा पार करते समय रामकिशोर का बेटा तेज बहाव में बहने लगा था।
बेटे को डूबता देख पिता ने नाले में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बचा लिया, लेकिन खुद तेज बहाव की चपेट में आकर नाले में समा गए। घटना के बाद से पुलिस, स्थानीय गोताखोरों एवं फायर ब्रिगेड टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
सर्च अभियान के दौरान रविवार को रामकिशोर का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।
