मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्पपोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम का संदेशनेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।नेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।मनावर में ही नवोदय क्यों?… जनप्रतिनिधियों से सवाल—मनावर के हक में कब उठेगी आवाज…Guwahati to Host Its First International Marathonमनावर में ही नवोदय क्यों?”*पंचतारा पैलेस पिपरिया में पवित्र कलश का पूजन, समरसता संकल्प अभियान सम्पन्न*सेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्पपोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम का संदेशनेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।नेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।मनावर में ही नवोदय क्यों?… जनप्रतिनिधियों से सवाल—मनावर के हक में कब उठेगी आवाज…Guwahati to Host Its First International Marathonमनावर में ही नवोदय क्यों?”*पंचतारा पैलेस पिपरिया में पवित्र कलश का पूजन, समरसता संकल्प अभियान सम्पन्न*
Alirajpurमध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

संवादाता दीपक शर्मा अलीराजपुर:- जिले में इस वर्ष अपेक्षाकृत कम वर्षा होने से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। खरीफ फसलें सूखने की स्थिति में पहुंच रही हैं, वहीं ग्रामीण…

कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
WhatsApp Facebook

संवादाता दीपक शर्मा
अलीराजपुर:- जिले में इस वर्ष अपेक्षाकृत कम वर्षा होने से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। खरीफ फसलें सूखने की स्थिति में पहुंच रही हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल एवं पशुओं के लिए पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है।

इसे लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर अलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। विधायक सेना महेश पटेल ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री का ध्यान अलीराजपुर जिले की वर्तमान स्थिति की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।

किसानों की फसलें सूखने से उन्हें आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। विधायक ने मांग की है कि जिले में सूखे की स्थिति का तत्काल सर्वे एवं आकलन कराया जाए और अलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों को शासन के नियमानुसार राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर अलीराजपुर से भी की कार्रवाई की मांग
विधायक सेना महेश पटेल ने कलेक्टर अलीराजपुर से भी जिले में सूखे की स्थिति का तत्काल सर्वे कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए शासन और प्रशासन को समय रहते राहत कार्य शुरू करने चाहिए।

पत्र में विधायक ने आगामी रबी फसल के लिए बीजों की व्यवस्था करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की है। विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि यदि समय रहते उचित राहत उपलब्ध नहीं कराई गई तो जिले में स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।