मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्पपोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम का संदेशनेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।नेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।मनावर में ही नवोदय क्यों?… जनप्रतिनिधियों से सवाल—मनावर के हक में कब उठेगी आवाज…Guwahati to Host Its First International Marathonमनावर में ही नवोदय क्यों?”*पंचतारा पैलेस पिपरिया में पवित्र कलश का पूजन, समरसता संकल्प अभियान सम्पन्न*सेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्पपोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम का संदेशनेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।नेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।मनावर में ही नवोदय क्यों?… जनप्रतिनिधियों से सवाल—मनावर के हक में कब उठेगी आवाज…Guwahati to Host Its First International Marathonमनावर में ही नवोदय क्यों?”*पंचतारा पैलेस पिपरिया में पवित्र कलश का पूजन, समरसता संकल्प अभियान सम्पन्न*
Alirajpurमध्य प्रदेशराजनीति

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के सामाजिक अधिकारिता शिविर में शामिल हुईं जोबट विधायक सेना महेश पटेल

संवादाता दीपक शर्मा जोबट:- जनपद पंचायत जोबट में भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने…

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के सामाजिक अधिकारिता शिविर में शामिल हुईं जोबट विधायक सेना महेश पटेल
WhatsApp Facebook

संवादाता दीपक शर्मा
जोबट:- जनपद पंचायत जोबट में भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने उपस्थित होकर वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद हितग्राहियों से मुलाकात की तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। बढ़ती उम्र के साथ कई लोगों को आंखों, कानों, दांतों, हाथ-पैर एवं चलने-फिरने से संबंधित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में शासन की योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सहायक उपकरण पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांवों, मजरों एवं फलियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक भी इस प्रकार के शिविरों का लाभ पहुंचना चाहिए।

विधायक ने चिकित्सकों की टीम एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजना का लाभ दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाना चाहिए। शिविर में चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

सुनने, देखने, दांतों तथा हाथ-पैरों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित हितग्राहियों की जांच कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की गई। विधायक सेना महेश पटेल ने बताया कि शिविर में चिन्हित हितग्राहियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।