मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभारदिल्ली MDS आधार कंपनी हुई ब्लैकिस्ट14 साल से फरार रेप का आरोपी गिरफ्तारमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,एमसीबी में 12 हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों में दहशततहसील अकलतरा और तरौद में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाइक रैली और दही-हांडी रही आकर्षण का केंद्रविद्युत मजदूर के मसीहा कामरेड हरीश तिवारी जी का जन्मदिन मनाया गयामेडिकल कॉलेज निर्माण के दौरान आवारा पशुओं का आतंक, गरीब किसानों की फसल हो रही बर्बादराष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरेटांडा रोड से वडोदरा के बीच शुरू होगी नई ट्रेन सेवा… 8 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ….बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभारदिल्ली MDS आधार कंपनी हुई ब्लैकिस्ट14 साल से फरार रेप का आरोपी गिरफ्तारमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,एमसीबी में 12 हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों में दहशततहसील अकलतरा और तरौद में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाइक रैली और दही-हांडी रही आकर्षण का केंद्रविद्युत मजदूर के मसीहा कामरेड हरीश तिवारी जी का जन्मदिन मनाया गयामेडिकल कॉलेज निर्माण के दौरान आवारा पशुओं का आतंक, गरीब किसानों की फसल हो रही बर्बादराष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरेटांडा रोड से वडोदरा के बीच शुरू होगी नई ट्रेन सेवा… 8 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ….
Janjgir-Champaछत्तीसगढ़धार्मिक

तहसील अकलतरा और तरौद में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाइक रैली और दही-हांडी रही आकर्षण का केंद्र

अकलतरा।छत्तीसगढ़ झरिया यादव समाज जिला जांजगीर-चांपा के तहसील अकलतरा केंद्र एवं तरौद केंद्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया…

तहसील अकलतरा और तरौद में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाइक रैली और दही-हांडी रही आकर्षण का केंद्र
WhatsApp Facebook

अकलतरा।छत्तीसगढ़ झरिया यादव समाज जिला जांजगीर-चांपा के तहसील अकलतरा केंद्र एवं तरौद केंद्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष श्री महेश राम यादव के नेतृत्व में थाना अकलतरा से बाइक रैली निकाली गई। यह रैली अकलतरा थाना से प्रारंभ होकर केंद्र महुआडीह, हरदी, महामाया, परसाही, बाना, पोड़ीदल्हा, पीपरसती, कोटमीसोनार, होते हुए मानकेश्वरी मंदिर तरौद में संपन्न हुई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई और दही-हांडी फोड़ का प्रदर्शन किया गया।
राउत नाचा ने मोहा मन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राउत नाचा महोत्सव रहा। यादव समाज के युवाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा – लाठी, मोरपंख की टोपी और घुंघरू पहनकर आकर्षक राउत नाचा की प्रस्तुति दी। ढोल-मांदर की थाप पर राउतों की टोली ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद यादव, पंचायत सचिव रामायण यादव, पंचायत सचिव लक्ष्मी प्रसाद यादव, जिला पंचायत सभापति (पशुधन विकास विभाग) श्रीमती उर्मिला रविंद्र यादव, ग्राम पंचायत तरौद सरपंच श्रीमती भारती संतोष भेड़पाल, प्रदेश संगठन मंत्री श्री रामेश्वर प्रसाद यादव और महामंत्री नगर सुमित सिंह चंदेल उपस्थित रहे।

साथ ही तहसील अध्यक्ष महेश राम यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश यादव, संरक्षक जोधाराम यादव, प्रभारी अध्यक्ष पतिराम यादव, सहसचिव हरकुमार यादव, चपरासी गोपाल यादव, सदस्य सनत यादव, तरौद केंद्र अध्यक्ष जागेश्वर यादव, केंद्र सचिव रमेश यादव, केंद्र अध्यक्ष श्रीपतिराम यादव, उपाध्यक्ष नकुल यादव, लक्ष्मण यादव, बाना केंद्र अध्यक्ष सुंदर यादव, केंद्र अध्यक्ष बृजनंदन यादव, केंद्र सचिव परमानंद यादव, उपाध्यक्ष रामलाल यादव सहित 6 केंद्रों के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण, माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।