जिला ब्यूरोचिफ रवि गोस्वामी सरगुजा,
*सीतापुर, सरगुजा |*
शिक्षक दिवस के अवसर पर सीतापुर विधानसभा मुख्यालय में आयोजित विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में क्षेत्र के शिक्षकों को एक बड़ी सौगात मिली है।
स्थानीय लाडले विधायक *श्री रामकुमार टोप्पो जी* ने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की मांग को पूरा करते हुए विधानसभा मुख्यालय सीतापुर में *'शिक्षक सदन' निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि स्वीकृत* करने की बड़ी घोषणा की है।
'MLA ऐजुकेशन कोर सीतापुर, द्वारा आयोजित इस गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला सचिव *श्री उमेश मिश्रा जी* ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों के हित और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीतापुर में एक सर्वसुविधायुक्त शिक्षक सदन की पुरजोर मांग रखी।
शिक्षकों की इस जायज मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी ने बिना किसी विलंब के मंच से ही 'शिक्षक सदन' निर्माण की आधिकारिक घोषणा कर दी।
विधायक जी की इस सहृदय और त्वरित घोषणा का वहां मौजूद हजारों शिक्षकों ने करतल ध्वनि और जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। शिक्षकों ने कहा कि यह निर्णय शिक्षक हित में एक ऐतिहासिक कदम है।
इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि _"शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं, उनके सम्मान और सुविधा के लिए यह सदन समर्पित रहेगा।"_
समारोह में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।
