मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
70वीं विद्यालयी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न।*पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर दी गयी विनम्र श्रद्धाजंलि*हमीरपुर :पीईटी परीक्षा में नकल पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम ने दिए निर्देशहमीरपुर :स्नातक निर्वाचन कल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देशहमीरपुर :भक्ति गीतों और जयकारों के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाईमिर्जापुर में श्री रामलीला सेवा समिति बेलवान का भव्य आयोजन संपन्न, भगवान श्रीराम ने किया रावण का वध; नौ दिनों तक राममय रहा पूरा क्षेत्र बेलवान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-मिर्जापुर में श्री रामलीला सेवा समिति बेलवान का भव्य आयोजन संपन्न, भगवान श्रीराम ने किया रावण का वध; नौ दिनों तक राममय रहा पूरा क्षेत्र बेलवान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-जागृति फाउंडेशन संस्थान की अनूठी पहल – बानसूर में बालिकाओं के लिए निःशुल्क RS-CIT कोर्स का शुभारंभ*श्रीराम ने रावण का किया, बध जयकारों से गूंजा क्षेत्रः दशहरा पर्व पर रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़, अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश**पत्रकार प्रेम गुप्ता के छोटे भाई गोरखनाथ गुप्ता के निधन से मीरजापुर में शोक की लहर* *मां चंडिका धाम के श्मशान घाट पर उमड़ा पत्रकारों और शुभचिंतकों का स्नेह, नम आंखों से दी गई भाव70वीं विद्यालयी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न।*पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर दी गयी विनम्र श्रद्धाजंलि*हमीरपुर :पीईटी परीक्षा में नकल पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम ने दिए निर्देशहमीरपुर :स्नातक निर्वाचन कल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देशहमीरपुर :भक्ति गीतों और जयकारों के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाईमिर्जापुर में श्री रामलीला सेवा समिति बेलवान का भव्य आयोजन संपन्न, भगवान श्रीराम ने किया रावण का वध; नौ दिनों तक राममय रहा पूरा क्षेत्र बेलवान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-मिर्जापुर में श्री रामलीला सेवा समिति बेलवान का भव्य आयोजन संपन्न, भगवान श्रीराम ने किया रावण का वध; नौ दिनों तक राममय रहा पूरा क्षेत्र बेलवान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-जागृति फाउंडेशन संस्थान की अनूठी पहल – बानसूर में बालिकाओं के लिए निःशुल्क RS-CIT कोर्स का शुभारंभ*श्रीराम ने रावण का किया, बध जयकारों से गूंजा क्षेत्रः दशहरा पर्व पर रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़, अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश**पत्रकार प्रेम गुप्ता के छोटे भाई गोरखनाथ गुप्ता के निधन से मीरजापुर में शोक की लहर* *मां चंडिका धाम के श्मशान घाट पर उमड़ा पत्रकारों और शुभचिंतकों का स्नेह, नम आंखों से दी गई भाव
Hamirpurउत्तर प्रदेशधार्मिक

हमीरपुर :भक्ति गीतों और जयकारों के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

हमीरपुर। दशहरा पर्व के बाद बुधवार को हमीरपुर जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। जिला मुख्यालय से लेकर मौदहा कस्बे और आसपास के…

हमीरपुर :भक्ति गीतों और जयकारों के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। दशहरा पर्व के बाद बुधवार को हमीरपुर जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया।

जिला मुख्यालय से लेकर मौदहा कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक विसर्जन यात्राओं में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की। हमीरपुर शहर में देवदास मंदिर से निकली विसर्जन यात्रा
जिला मुख्यालय हमीरपुर में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन देवदास मंदिर से शुरू हुआ।

विसर्जन यात्रा शहर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए बेतवा नदी के पास संकरी पीपल मैदान पहुंची, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

जगह-जगह लोगों ने पूजा-अर्चना और आरती कर मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मौदहा में निकलीं भव्य विसर्जन यात्राएं
उधर, मौदहा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निकाला गया।

बुधवार सुबह से शुरू हुआ विसर्जन यात्राओं का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाली यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस दौरान पूरा कस्बा मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर देवी प्रतिमाओं का स्वागत किया।

लोगों ने मां की आरती उतारी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाएं और युवा भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए।

कई स्थानों पर अबीर-गुलाल उड़ाकर भक्तों ने उत्साह के साथ मां को विदाई दी। अछरौल घाट पर किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन
मौदहा कस्बे में स्थापित अधिकांश देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए अछरौल घाट ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मां की विदाई के समय भक्त भावुक नजर आए।

श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से मां दुर्गा के आगमन की प्रार्थना की। देर शाम तक प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा।

जिलेभर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही नवरात्र पर्व का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।