मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरेटांडा रोड से वडोदरा के बीच शुरू होगी नई ट्रेन सेवा… 8 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ….7 सितंबर को मनावर में किसान शक्ति का प्रदर्शनब्रह्मकुमारी बहनों ने मनाया श्री कृष्ण जन्म का उत्सव खबर जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ,सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह, एस डी एम रामबाबू देवांगन रहे उपस्थितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारणराष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरेटांडा रोड से वडोदरा के बीच शुरू होगी नई ट्रेन सेवा… 8 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ….7 सितंबर को मनावर में किसान शक्ति का प्रदर्शनब्रह्मकुमारी बहनों ने मनाया श्री कृष्ण जन्म का उत्सव खबर जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ,सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह, एस डी एम रामबाबू देवांगन रहे उपस्थितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण
Surgujaछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

शिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,

जिला ब्यूरोचिफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सीतापुर में MLA एजुकेशन कोर के तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया…

शिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; sv:16.2.12.2.W30; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
WhatsApp Facebook

जिला ब्यूरोचिफ रवि गोस्वामी सरगुजा,

सीतापुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सीतापुर में MLA एजुकेशन कोर के तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समारोह में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित नगर के वरिष्ठ गुरुजन एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी-शिक्षक उपस्थित रहे।
समारोह की खास बात यह रही कि कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था एवं संचालन की जिम्मेदारी MLA एजुकेशन कोर के छात्र-छात्राओं ने संभाली। विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने उपस्थित गुरुजनों को फल भेंट कर सम्मानित किया, वहीं विकासखंड स्तर से पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं को पेन भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है और मजबूत समाज का निर्माण होता है। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों के लिए ‘शिक्षक सदन’ बनाने की घोषणा भी की। इस घोषणा का उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान MLA एजुकेशन कोर के छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं को अतिथियों और शिक्षकों ने सराहा। समारोह ने गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूती प्रदान की।