
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव में रविवार की साम शॉर्ट सर्किट के चलते 70 वर्षीय विधवा सियाप्यारी के घर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सियाप्यारी के अनुसार, घर के पास से निकले बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। आग की चपेट में आने से घर में रखा करीब 60 हजार रुपये नकद, गेहूं, सरसों, जरूरी कागजात समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।

सूचना पर 112 पुलिस, कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। सियाप्यारी ने करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। घटना के बाद पीड़िता ने बिजली विभाग से जांच कर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है।

