
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर । आगामी महाकाल पालकी यात्रा एवं बारह वफात जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को मौदहा कोतवाली परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने संभ्रांत नागरिकों एवं आयोजक कमेटियों के साथ बैठक की।
बैठक में 24 अगस्त को प्रस्तावित महाकाल पालकी यात्रा तथा 26 अगस्त को प्रस्तावित बारह वफात जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग, समय और नियमों का पालन करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्राधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

