A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम भेजने के निर्देश

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। थाना कुरारा में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनके प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

समाधान दिवस में भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम-एसपी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। इस दौरान थाना प्रभारी कुरारा समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button