
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के सायर उपरी गांव में बारिश के बाद रास्ते की हालत बदहाल हो गई है। जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक रास्ते की मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार बारिश के चलते स्थिति और खराब हो गई है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत कराकर जलभराव और कीचड़ की समस्या दूर करने तथा आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।


