A2Z सभी खबर सभी जिले की

राशन कोटेदारों के लिए बड़ी राहत, कमीशन ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल

राशन कोटेदारों के लिए बड़ी राहत, कमीशन ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल

रामपुर। स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ‘नई सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ योजना का शुभारंभ किया गया। विकास खंड में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी ने योजना का शुभारंभ करते हुए राशन कोटेदारों के कमीशन में बढ़ोतरी को सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया।

विधायक शफीक अहमद अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों और राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े लोगों के हित में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के 78 हजार से अधिक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों से जुड़ी सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन कोटेदारों का कमीशन ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया गया है।

Related Articles

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनर पर “पूरी हुई राशन कोटेदारों की आस, नई प्रणाली, लाभांश वृद्धि से उल्लास” का संदेश भी प्रदर्शित किया गया। विधायक ने कहा कि कमीशन बढ़ने से राशन कोटेदारों को आर्थिक राहत मिलेगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक बेहतर एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय से और बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी स्वार, खंड विकास अधिकारी स्वार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वार, ब्लॉक के अधिकारी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में राशन कोटेदार मौजूद रहे। इस दौरान फैजान बल्ली, हामिद अल्वी, दीपक नागर, पंकज सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल को गुब्बारों और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। राशन कोटेदारों और मौजूद लोगों ने कमीशन बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत किया।

Show More
Back to top button