मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
रेवारी

कोसली गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले दुकानदारों ने बीडीपीओ नाहड़ को सौंपा ज्ञापन

कोसली गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले दुकानदारों ने बीडीपीओ नाहड़ को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

रेवाड़ी (होशियार सिंह)। कोसली गांव बस स्टैंड पर बनी मुख्य सड़क राजस्व अभिलेखों के अनुसार 66 फुट चौड़ी है। सड़क के दोनों ओर पंचायत की दुकानें बनी हुई हैं तथा गांव की ओर सड़क की सीमा में एक तिकोना पार्क भी बना हुआ है। दुकानदारों ने मांग की है कि यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है तो उक्त पार्क को भी हटाया जाए, ताकि कोसली गांव का बस स्टैंड पूरी तरह खुला हो सके।

कई वर्षों से दुकानें चला रहे दुकानदारों ने सोमवार को संबंधित अतिक्रमण अधिकारी के माध्यम से बीडीपीओ नाहड़ को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले पीडब्ल्यूडी सड़क की भूमि की स्पष्ट सीमा-रेखा (मार्किंग), प्रमाणित मानचित्र तथा भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।

ज्ञापन में दुकानदारों ने कहा कि उन्हें शासन-प्रशासन की कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं है। यदि उनकी दुकानें वास्तव में सरकारी भूमि पर आती हैं, तो वे कानून के अनुसार होने वाली कार्रवाई में पूरा सहयोग करेंगे। हालांकि, उन्होंने मांग की कि पूरी कार्रवाई निष्पक्ष, समान और पारदर्शी तरीके से की जाए।

दुकानदारों ने प्रशासन से आग्रह किया कि पहले पीडब्ल्यूडी भूमि की स्पष्ट मार्किंग कराई जाए, ताकि किसी प्रकार का भ्रम या मनमानी की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही सड़क के दोनों ओर एक समान मापदंड अपनाते हुए कार्रवाई की जाए और किसी भी पक्ष को विशेष छूट न दी जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि संबंधित क्षेत्र का प्रमाणित मानचित्र एवं भूमि संबंधी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं, ताकि सभी प्रभावित पक्ष वास्तविक स्थिति से अवगत हो सकें और भविष्य में किसी प्रकार के विवाद की संभावना कम हो। दुकानदारों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों पर विचार करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।